Breaking News
:

Chennai Airport Passenger Jumps Out of Moving Flight: चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: चलते प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर कूदा पैसेंजर, एक घंटे बंद रहा रनवे

Chennai Airport Passenger Jumps Out of Moving Flight

Chennai Airport Passenger Jumps Out of Moving Flight: चेन्नई। रविवार तड़के चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब शारजाह से आई एयर अरेबिया की फ्लाइट से एक यात्री ने अचानक इमरजेंसी एग्जिट खोलकर नीचे छलांग लगा दी। विमान में कुल 231 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस खतरनाक घटना में किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।


अधिकारियों के अनुसार, घटना लैंडिंग के तुरंत बाद हुई, जब विमान मुख्य रनवे से हटकर टैक्सीवे पर धीमी गति से आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान 34 वर्षीय एक यात्री ने अचानक आपातकालीन दरवाजा खोल दिया और नीचे कूद गया। घटना से विमान में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए विमान को रोका और ग्राउंड सिक्योरिटी को अलर्ट कर दिया।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यात्रा के दौरान यात्री की तबीयत खराब हो गई थी। उसे घबराहट और उल्टी की शिकायत थी, और बताया जा रहा है कि उसने फ्लाइट में दो बार उल्टी भी की थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी बेचैनी के कारण उसने यह कदम उठाया।


घटना के तुरंत बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान मौके पर पहुंचे और यात्री को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पायलट की शिकायत के आधार पर मामले की जांच जारी है। इस घटना के चलते सुबह 03:23 से 04:23 बजे तक मुख्य रनवे को एहतियातन बंद कर दिया गया, जिससे कुछ समय के लिए हवाई अड्डे का संचालन प्रभावित हुआ। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us