Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
UP Accident : तेज रफ्तार अर्टिका कार और ट्रेलर में आमने-सामने हुई भिड़ंत, 4 की मौत, एक घायल
- Rohit banchhor
- 13 Jun, 2026
आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
UP Accident : आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्नाव के गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक और भीषण दुर्घटना ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ के पास ट्रेलर और अर्टिका कार की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिका कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को लालगंज स्थित संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अजमल आलम की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार में सवार सभी लोग झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) क्षेत्र के मोहनिया गांव के निवासी थे। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar: बिहार में राजस्व सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार: हर पंचायत में तैनात होंगे कंप्यूटर ऑपरेटर, 8054 पदों पर भर्ती की तैयारी
- 2. CG News: झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल बनाए गए पर्यवेक्षक, 18 जून को मतगणना
- 3. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
- 4. MP News : महिला आरक्षक ने उठाया आत्मघाती कदम, सरकारी आवास में मिला शव, पुलिस विभाग में शोक की लहर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

