Breaking News
:

UP: नोएडा–ग्रेटर नोएडा–यमुना सिटी में ई-बस सेवा शुरू, CM योगी ने किया शुभारंभ, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी होगी आसान

UP

UP: नई दिल्ली: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा की शुरुआत की। इस नई व्यवस्था के तहत कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी गई हैं, जिनमें 10 डबल डेकर बसें भी शामिल हैं। पहले चरण में 9 प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया गया है, जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना सिटी और जेवर एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।


इन बसों का संचालन नोएडा हाट सेक्टर-33ए से किया गया, जहां उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ। बसों का किराया न्यूनतम 20 रुपये और अधिकतम 50 रुपये तय किया गया है, जबकि दूरी के आधार पर तीन स्लैब बनाए गए हैं। पहले इनका किराया कम था, लेकिन अंतिम समय में संशोधन कर इसे बढ़ाया गया। नई ई-बस सेवा से रबूपुरा, दनकौर, जेवर, परी चौक, सेक्टर-150 और अन्य प्रमुख क्षेत्रों को सीधे जोड़ा गया है। ग्रेटर नोएडा और नोएडा के कई मार्गों पर भी एयरपोर्ट तक सीधी बस सेवा उपलब्ध कराई गई है, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।


सभी बसें वातानुकूलित हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरे, 41 सीटें और चार्जिंग सुविधा उपलब्ध है। सेक्टर-90 में प्रदेश का पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो तैयार किया गया है, जहां बसों की चार्जिंग और रखरखाव की पूरी व्यवस्था की गई है। यह सेवा क्षेत्र की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


क्या है रुट, कहां खड़ी होंगी बसें और कितना किराया

यमुना सिटी और ग्रेटर नोएडा (ग्रेनो) में इलेक्ट्रिक बसों के कई नए रूट और किराया तय किए गए हैं। ग्रेनो वेस्ट एकमूर्ति से सेक्टर-52 मेट्रो तक 20 रुपये और परी चौक से जीबीयू तक भी 20 रुपये किराया रखा गया है, जबकि परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट, चारमूर्ति से एयरपोर्ट, सूरजपुर से एयरपोर्ट सहित कई लंबी दूरी के रूटों का किराया 50 रुपये तय किया गया है। नोएडा से बॉटनिकल गार्डन, परी चौक, दनकौर और एयरपोर्ट सहित अन्य रूट भी शुरू किए गए हैं। बसें सेक्टर-90 डिपो में खड़ी होकर चार्ज होंगी और वहीं से रोजाना संचालन होगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us