Breaking News
:

ENG W vs SL W : Women’s T20 WC 2026 का धमाकेदार आगाज, डेनियल व्याट हॉज का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रन से हराया

ENG W vs SL W

ENG W vs SL W : बर्मिंघम। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज धमाकेदार रहा। पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड की महिला टीम ने श्रीलंका को बुरी तरह ध्वस्त करते हुए इतिहास रच दिया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में मात्र एक विकेट गंवाकर 219 रन बनाए, जो महिला टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।


ENG W vs SL W : डैनी व्याट का शतक और सलामी जोड़ी का तूफान

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स और डैनी व्याट ने मात्र 13.4 ओवर में 135 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका की गेंदबाजी की कमर तोड़ दी। जोन्स ने 38 गेंदों पर 53 रन बनाए, जबकि डैनी व्याट 62 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की तूफानी पारी खेलकर चमके। व्याट ने अपनी शतकीय पारी में 13 चौके और एक छक्का जड़ दिया। कप्तान नेट साइवर ब्रंट ने भी अंत में आकर 22 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल था।


ENG W vs SL W : श्रीलंका की ध्वस्त हुई पारी, इंग्लैंड को 87 रन से मिली जीत

220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम सिर्फ 132 रनों पर सिमट गई। नीलाक्षी डी सिल्वा ने 39 रनों का सर्वाधिक स्कोर बनाया, जबकि हर्षिता समरविक्रमा 29 रन बना सकीं। इंग्लैंड की गेंदबाज फ्रेया केम्प ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर 4 विकेट झटके। सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत से इंग्लैंड ने 87 रनों के बड़े अंतर से मैच पर कब्जा जमाया।


ENG W vs SL W : रिकॉर्ड्स की झड़ी

यह स्कोर महिला टी20 विश्व कप में अब तक का सबसे बड़ा कुल है। इससे पहले इंग्लैंड का ही 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया 213 रनों का रिकॉर्ड था, जिसे उन्होंने खुद तोड़ दिया। मैच में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 351 रन बने, जो टी20 विश्व कप इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा संयुक्त स्कोर है। सबसे ज्यादा 354 रन 2018 में भारत और इंग्लैंड के मैच में बने थे। फ्रेया केम्प टी20 विश्व कप के डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने वाली सिर्फ तीसरी गेंदबाज बन गईं। इंग्लैंड की इस ऐतिहासिक जीत ने टूर्नामेंट की शुरुआत को यादगार बना दिया है। अब नजरें अगले मैचों पर होंगी, जहां इंग्लैंड की मजबूत टीम खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us