Breaking News
:

UP News : हेड कांस्टेबल के बेटे ने तमंचे से खुद को उड़ाया, इलाज के दौरान हुई मौत

UP News

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

UP News : अलीगढ़। जिले में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल के बेटे ने कथित तौर पर अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, क्वार्सी थाना क्षेत्र के ग्राम चिलकोरा निवासी 22 वर्षीय विशेष कुमार लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। मंगलवार सुबह घर के अंदर अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो युवक खून से लथपथ पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक के पिता अनिल कुमार ने खुद पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घर से अवैध तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि युवक के पास तमंचा कहां से आया और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us