Breaking News
:

MP News : कुएं में पत्थर से बंधे मिले मां-बेटी के शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

MP News

घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

MP News : सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम सड़ेरी में एक मां और उसकी 3 साल की मासूम बेटी के शव कुएं में पत्थर से बंधे मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है।


मृतकों की पहचान देवकी लोधी और उनकी 3 वर्षीय बेटी पलक लोधी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों और परिजनों ने कुएं में शव देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बहेरिया थाना पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला।


पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर भारी पत्थर बंधा हुआ था, जिससे मामला बेहद संदिग्ध माना जा रहा है। परिजनों का कहना है कि यह हत्या भी हो सकती है, हालांकि आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।


देर रात दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाने और ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी हुई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us