Breaking News
:

MP Crime : 1 करोड़ की डकैती का आखिरी आरोपी भी गिरफ्त में, बंधक बनाकर की थी लूट, सोना-कट्टा बरामद

MP Crime

आरोपी के कब्जे से सोना, नगदी, देशी कट्टा और मोटरसाइकिल समेत लाखों रुपये का सामान बरामद किया गया है।

MP Crime : विदिशा। जिले में हुई करोड़ों की सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कई महीनों से फरार चल रहे आरोपी को त्योंदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से सोना, नगदी, देशी कट्टा और मोटरसाइकिल समेत लाखों रुपये का सामान बरामद किया गया है।


मामला ग्राम रायखेड़ी का है, जहां 23-24 जनवरी 2026 की रात बदमाशों ने बृजबिहारी कुर्मी के घर धावा बोल दिया था। आरोपियों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।


त्योंदा थाना पुलिस की टीम ने फरार आरोपी अमन पटेल को ग्राम बहादुरपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से करीब 30 ग्राम सोना, 50 हजार रुपये नकद, एक देशी कट्टा और राइडर मोटरसाइकिल बरामद की है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि डकैती में कुल छह आरोपी शामिल थे। सभी ने चेहरे ढंककर परिवार को बंधक बनाया और वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही थी।


पुलिस के मुताबिक अब तक मामले में 42 तोला सोना, 3 से 4 किलो चांदी, साढ़े चार लाख रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया जा चुका है, जिसकी कुल कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us