Rajya Sabha Elections : 10 राज्यों में राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव 18 जून को, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना, देखें लिस्ट कहां-कहां चुनाव
Rajya Sabha Elections : नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार को 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक राज्यसभा की खाली हो रही 24 सीटों के लिए चुनाव 18 जून को होगा। इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 8 जून है।
Rajya Sabha Elections : चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई तक अलग-अलग तारीखों पर रिटायर हो रहे हैं। राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों, झारखंड में दो सीटों और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर होंगे।

