CG News : घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 22 May, 2026
पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
CG News : कांकेर। जिले के गोंडाहूर थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक मोटरसाइकिल मैकेनिक ने अपने ही घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पीवी 01 निवासी धनंजय देवनाथ बीती रात रोजाना की तरह गैरेज में काम खत्म कर घर लौटा था। परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। परिजनों के मुताबिक उसके व्यवहार में किसी तरह का बदलाव नजर नहीं आया और उसने किसी परेशानी का जिक्र भी नहीं किया।
सुबह जब परिवार के सदस्य बाथरूम की ओर गए तो धनंजय को फंदे पर लटका देखकर सभी के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

