Create your Account
CG Weather News : बारिश थमी तो बढ़ी तपिश, छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम शुरू, अगले 5 दिनों में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
- Rohit banchhor
- 12 May, 2026
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की चेतावनी दी है।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बदली और बारिश का दौर कमजोर पड़ते ही लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर गर्म हवाओं का असर साफ महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की चेतावनी दी है।
सोमवार को रायपुर में दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शहर के अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म राजनांदगांव रहा, जहां पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई, लेकिन उससे गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे बदल रहा है, जिसकी वजह से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 13 मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान साफ रहने के आसार हैं, हालांकि शाम के वक्त आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : सिवनी को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में हुए शामिल; कोदो कुटकी का बोनस किया वितरण
- 2. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
- 3. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
- 4. CG News: सुशासन का पाठ सीखने कल IIM में लगेगी मंत्रियों की क्लास, दो दिवसीय चिंतन शिविर में तकनीकी नवाचार और विकास पर होगी चर्चा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

