Breaking News
:

GT vs CSK : गुजरात टाइटंस ने चेन्नई को 89 रनों से रौंदा, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर

GT vs CSK

अहमदाबाद। आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 में सफर समाप्त हो गया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके सामने चेन्नई की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई।


GT का तूफानी बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल (64), साई सुदर्शन (84) और जोस बटलर (57*) की तूफानी पारियों की बदौलत 20 ओवर में 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 74 गेंदों में 125 रनों की शतकीय साझेदारी की। बटलर ने भी 27 गेंदों पर 57 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।


CSK की पारी सिमटी 140 पर

चेन्नई सुपर किंग्स को 230 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम 13.4 ओवर में ही 140 रन पर सिमट गई। शिवम दुबे ने 47 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि मैथ्यू शॉर्ट (24), कार्तिक शर्मा (19) और अंशुल कंबोज (19) कुछ रन बना सके। गुजरात की गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने 3-3 विकेट लेकर धमाल मचाया।


CSK की खराब गेंदबाजी

चेन्नई की गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। शिवम दुबे (15), अंशुल कंबोज (14), नूर अहमद (13) और स्पेंसर जॉनसन (11.80 इकोनॉमी) ने काफी रन लुटाए। मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज को 1-1 विकेट मिला, लेकिन वे महंगे साबित हुए।


प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई CSK

इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। वहीं गुजरात टाइटंस की यह जीत उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में ले आई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us