Create your Account
Tiger Attacks Womens: तेंदू पत्ते इकट्ठा कर रही महिलाओं पर बाघ ने किया हमला, चार की दर्दनाक मौत
Tiger Attacks Womens: मुंबई: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. यहां सुबह सुबह एक बाघ ने चार महिलाओं को मार डाला. ये चारो महिलाएं शुक्रवार यानी आज सुबह तेन्दु पत्ते इकट्ठा करने गई थी. उसी समय यह दर्दनाक घटना हुई. घटना की जानकारी फारेस्ट विभाग ने दी और बताया कि घटना सिंदेवाही तहसील के गुंजेवाही गांव के पास हुई.
चार की मौत हो गई
जानकारी की अनुसार चारो महिलाएं तेन्दु पत्ता इकट्ठा करने जंगल गई हुई थी, इन पत्तों का इस्तेमाल आम तौर पर बीड़ी, या प्राकृतिक थाली के रूप में होता है. अधिकारी ने बताया जिस समय महिलाएं पत्ते इकट्ठा करने में व्यस्त थीं, तभी एक बाघ ने अचानक हमला कर दिया और चारो महिलाओं की मौत हो गई.
पंचनामा के बाद जांच शुरू
मरने वालों में चार महिलाएं है जिनकी पहचान कावादाबाई मोहुरले (45), अनीताबाई मोहुरले (40), सुनीता मोहुरले (38) और संगीता चौधरी (50) के रूप में हुई है. ये सभी गुंजेवाही गांव में रहती थी. घटना की सूचना मिलते ही वन अधिकारियों की एक टीम उस क्षेत्र में पहुंची. और जांच शुरू कर दी है. शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है. घटना के बाद क्षेत्र में मातम और सनसनी फ़ैल गई है.
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: सोमवार को करें बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, देखें Live
- 2. DC vs CSK IPL 2026: दिल्ली में DC vs CSK मुकाबला, अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11
- 3. CSK IPL 2026: चेन्नई को फिर बड़ा झटका, डेब्यू मैच में ही चोटिल हुए रामकृष्ण; पूरे सीजन रूल्ड आउट
- 4. FIFA World Cup 2026: Shakira की 16 साल बाद FIFA में फिर वापसी, वर्ल्ड कप 2026 का एंथम 'दाई दाई' रिलीज, इंटरनेट पर कर रहा ट्रेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

