Create your Account
SRH vs RCB IPL 2026: SRH ने RCB को दिया 256 रन का विशाल टारगेट, विराट-वेंकटेश क्रीज़ पर
SRH vs RCB IPL 2026: मुंबई: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सामने 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में SRH ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रन बनाए। अब आरसीबी को टॉप-2 में जगह पक्की करने के लिए आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े रन चेज में से एक को अंजाम देना होगा।
SRH vs RCB IPL 2026: हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 79 रन की दमदार पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों में 51 रन बनाए और इस सीजन में 600 रन पूरे करने वाले हैदराबाद के पहले बल्लेबाज बने। ईशान किशन और क्लासेन के बीच 48 गेंदों में 113 रन की तेज साझेदारी ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वहीं ट्रेविस हेड ने 26 रन का योगदान दिया। अब आरसीबी के सामने इतिहास रचने की चुनौती है, क्योंकि आईपीएल में अब तक बहुत कम टीमें 250 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर पाई हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : रायपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी-बारिश से शहर में ब्लैकआउट, गरज-चमक ने बढ़ाई दहशत
- 2. Alert in Delhi: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, जांच एजेंसियां सतर्क
- 3. MP News : पांढुर्णा में भीषण आगजनी से 20 घर जलकर हुए राख, दर्जनों पशुओं ने तोड़ा दम
- 4. CG Crime : जामताड़ा गैंग का भंडाफोड़, साड़ी बेचने की आड़ में ट्रेन में उड़ाते थे गहने, 4 महिलाएं सहित 6 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

