Create your Account
CG News : बिजली तार की चपेट में आया तेंदूपत्ता से भरा ट्रक, जलकर हुआ खाक
- Rohit banchhor
- 22 May, 2026
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
CG News : कांकेर। जिले के पखांजुर क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। तेंदूपत्ता से भरा एक ट्रक बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक नारायणपुर क्षेत्र का था और उसमें भारी मात्रा में तेंदूपत्ता भरा हुआ था। हादसे के दौरान आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों को दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Karnataka: कर्नाटक के मंत्री डी. सुधाकर का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
- 2. CG Breaking: दुर्ग और बिलासपुर में जल्द लागू होगा पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम : विजय शर्मा, रायपुर में सफल मॉडल के बाद विस्तार की तैयारी
- 3. UP News : हेड कांस्टेबल के बेटे ने तमंचे से खुद को उड़ाया, इलाज के दौरान हुई मौत
- 4. Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने कारण बताओ नोटिस का दिया जवाब, टूर्नामेंट में खेलने गोंडा पहुंचीं
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

