Breaking News
:

Raipur City Crime : पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, 24 घंटे के भीतर 2 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Raipur City Crime

आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या करना स्वीकार किया है।

Raipur City Crime : रायपुर। गंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या करना स्वीकार किया है।


जानकारी के अनुसार, 21 मई 2026 को डब्ल्यू.आर.एस अंडरब्रिज के ऊपर वॉल्टियर रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला था। सूचना मिलने पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान जागृति नगर निवासी विशाल बाघ उर्फ बिट्टू के रूप में हुई।


प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान जानकारी मिली कि देवेन्द्र नगर निवासी कुणाल दीप को घटना से पहले मृतक के साथ देखा गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपने साथी अरविंद बाघ उर्फ आशी और एक नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।


आरोपियों ने बताया कि मृतक विशाल बाघ उर्फ बिट्टू से उनका पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उन्होंने घटना वाले दिन चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।


गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद बाघ उर्फ आशी (20 वर्ष) निवासी जागृति नगर और कुणाल दीप (19 वर्ष) निवासी काली नगर उत्कल शामिल हैं। वहीं एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us