Create your Account
Raipur City News : प्रेम प्रसंग का दुखद अंत, प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, महिला की मौत
Raipur City News : रायपुर। क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतिका की पहचान शारदा भारती 38 वर्ष के रूप में हुई है, वहीं घायल व्यक्ति का नाम शिव कुमार कुर्रे 45 वर्ष बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों शादीशुदा थे और लंबे समय से उनके बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते की जानकारी परिवार और आसपास के लोगों को लगने के बाद तनाव की स्थिति बन गई थी।
इसी के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया। शुक्रवार दोपहर दोनों अभनपुर थाना क्षेत्र के एक तालाब किनारे पहुंचे, जहां उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। घटना के कुछ समय बाद शारदा भारती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिव कुमार की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. SC: आवारा कुत्तों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, रेबीज और गंभीर रूप से बीमार कुत्तों को मारने का निर्देश, सभी पुनर्विचार याचिकाएं खारिज
- 2. CG Crime : सायरन की आड़ में नशे का खेल, एंबुलेंस में भरकर ले जा रहे थे 77 किलो गांजा, 5 तस्कर दबोचे गए
- 3. Tamil Nadu : तमिलनाडु में विजय को समर्थन देना पड़ा भारी, AIADMK के कई दिग्गज पदों से हटाए गए
- 4. Big Breaking : बंगाल में बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी चुनाव हारीं, भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

