Create your Account
UP Accident : दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 6 घायल
- Rohit banchhor
- 22 May, 2026
दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में पिता और उनके दो बेटों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।
UP Accident : प्रयागराज। प्रयागराज में शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। नए यमुना पुल के पास लेप्रोसी चौराहे पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में पिता और उनके दो बेटों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, फाफामऊ निवासी दीपक चौरसिया (45) अपने परिवार के साथ अर्टिगा कार से मैहर दर्शन के लिए जा रहे थे। कार में उनके बेटे दिव्यांश चौरसिया (20), मान चौरसिया उर्फ हर्षित (17), बहनोई अनिल चौरसिया, बहन बेबी चौरसिया और बेटी हर्षिता भी सवार थे।
बताया जा रहा है कि लेप्रोसी चौराहे के पास रीवा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गई और अर्टिगा से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका भेजा।
गंभीर रूप से घायल दीपक चौरसिया और उनके दोनों बेटों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही तीनों ने दम तोड़ दिया। हादसे में दूसरी कार में सवार अर्पित यादव, प्रिंस और अंकित भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : युवक ने नदी में छलांग लगाकर दी जान, नाविकों ने निकाला शव, पुलिस जांच में जुटी
- 2. Turkish Plane Crash in Nepal: लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी आग, मौत को छूकर वापस लौटे 289 यात्री, मचा हड़कंप
- 3. Rahul Gandhi attacks PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर राहुल गांधी का हमला, बोले- जनता से त्याग मांगना सरकार की विफलता, देश चलाना उनके बस की बात नहीं
- 4. UP Crime : ट्रेलर में बने थे गुप्त तहखाने, चेकिंग में पकड़ी गई 90 लाख की गांजे की खेप, दो गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

