Breaking News
:

CG News : युवक ने नदी में छलांग लगाकर दी जान, नाविकों ने निकाला शव, पुलिस जांच में जुटी

CG News

अचानक युवक के नदी में कूदने से आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

CG News : जगदलपुर। जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने नारायणपाल ब्रिज से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना इंद्रावती नदी पर बने पुल की है, जहां अचानक युवक के नदी में कूदने से आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।


मृतक की पहचान कोण्डागांव जिले के सुलाहटी निवासी युवराज दास मानिकपुरी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कुछ देर तक पुल पर खड़ा रहा और फिर अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही लोहंडीगुड़ा पुलिस मौके पर पहुंची।


नदी का बहाव तेज होने के कारण पुलिस को शव निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में स्थानीय नाविकों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया और युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस युवक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us