Breaking News
:

NDMA Mock Drill Alert: आपके फोन पर भी आई है बीप की आवाज! घबराएं नहीं, जानें क्यों हुआ ऐसा?

NDMA Mock Drill Alert

NDMA Mock Drill Alert: नई दिल्ली: 2 मई को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच अगर आपके मोबाइल पर तेज बीप के साथ कोई इमरजेंसी अलर्ट संदेश आता है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा किया जा रहा एक मॉक ड्रिल है, जिसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में लोगों तक तुरंत जानकारी पहुंचाने वाली प्रणाली की जांच करना है। यह पहल दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से की जा रही है।


यह अलर्ट ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ तकनीक के जरिए भेजा जाता है, जो बिना इंटरनेट के सीधे मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से सभी फोन तक एक साथ पहुंचता है। इस सिस्टम की खासियत यह है कि यह साइलेंट मोड में भी तेज आवाज और वाइब्रेशन के साथ दिखाई देता है। संदेश में साफ लिखा होता है कि यह केवल परीक्षण है, इसलिए इसे पढ़कर ‘OK’ पर क्लिक कर सकते हैं।




इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य बाढ़, भूकंप, सुनामी या अन्य आपदाओं के दौरान लोगों को समय रहते सतर्क करना है। टेस्टिंग के दौरान यह संदेश अलग-अलग भाषाओं में और कई बार बार-बार भी आ सकता है, जो सामान्य है। ध्यान रखें, इस संदेश के जवाब में कोई कॉल करने या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने की जरूरत नहीं है।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us