Breaking News
:

UPSSSC Lower PCS 2026 के लिए आज से आवेदन शुरू, जानिए कौन भर सकता है फॉर्म, कैसे होगा सेलेक्‍शन?

UPSSSC Lower PCS 2026

UPSSSC Lower PCS 2026: लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 तय की गई है, जबकि फॉर्म में संशोधन 25 जून तक किया जा सकेगा।


2285 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 2285 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सहायक कोषागार लेखाकार, लेखा परीक्षक, अमीन, अधिशासी अधिकारी, लिपिक, सहायक चकबंदी अधिकारी, केंद्र प्रभारी और मंडी पर्यवेक्षक जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।


आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का PET-2025 परीक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।


चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है।


ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद “Live Advertisement” सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें। PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us