Breaking News
:

CG News : पीएफ के पैसे पर रिश्वत का खेल, CBI ने SECL क्लर्क को रंगे हाथ दबोचा, खदान कर्मी से मांगी थी घूस

CG News

आरोपी क्लर्क की गिरफ्तारी के बाद कर्मचारियों में भी चर्चा का दौर शुरू हो गया।

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिश्वतखोरी के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसईसीएल कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ एक क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क पर खदान कर्मी से पीएफ का पैसा निकालने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।


जानकारी के मुताबिक खदान कर्मी अपने पीएफ की राशि निकालने के लिए लगातार सीएमपीएफ विभाग के चक्कर काट रहा था। इसी दौरान विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक ने फाइल आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के बदले रिश्वत की मांग कर दी। कई दिनों तक परेशान होने के बाद पीड़ित कर्मी ने मामले की शिकायत सीबीआई से कर दी।


शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीबीआई ने पूरी योजना बनाकर कार्रवाई की। रविवार को भिलाई से दो गाड़ियों में पहुंची टीम ने कुसमुंडा कार्यालय में ट्रैप बिछाया और रिश्वत लेते हुए क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को रंगे हाथ पकड़ लिया। सीबीआई की अचानक कार्रवाई से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोपी क्लर्क की गिरफ्तारी के बाद कर्मचारियों में भी चर्चा का दौर शुरू हो गया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us