Create your Account
Bihar: बिहार में जल्द आएगी AI पॉलिसी, हर विभाग में बढ़ेगा तकनीक का इस्तेमाल” मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
Bihar: पटना: बिहार अब तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए विकास की नई उड़ान भरने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार जल्द ही नई एआई पॉलिसी लागू करेगी। इसका उद्देश्य बिहार को देश के विकसित और तकनीकी रूप से मजबूत राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है।
पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित ‘बिहार एआई समिट-2026’ के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी विभागों में एआई तकनीक का अधिक उपयोग किया जाएगा। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अब बिहार तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचायत स्तर पर तकनीक आधारित सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं और यदि किसी आवेदन पर तीन दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए डिजिटल व्यवस्था मजबूत की जाएगी। सरकार ने राज्य में मॉडल स्कूल, डिजिटल लाइब्रेरी, रीडिंग जोन और बिजली उत्पादन बढ़ाने की भी बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। साथ ही गंगा नदी पर 125 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे निर्माण की तैयारी भी शुरू की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, दलहन मिशन के लिए 2442 करोड़ और समेकित बाल संरक्षण मिशन ‘वात्सल्य’ के लिए करोड़ों की मंजूरी
- 2. CG News : थाने में कबाड़ माफिया को वीआईपी ट्रीटमेंट देना पड़ा भारी, फोटो वायरल होने पर दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच
- 3. LPG Delivery And Price Update: LPG सिलेंडर की डिलीवरी में DAC कोड के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, LPG कंपनियों ने जारी की एडवाइजरी, पढ़ें पूरी खबर
- 4. Online Betting Racket : ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, मॉल के पास कार में चल रहा था IPL बेटिंग का खेल, 3 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

