Breaking News
:

Operation Sindoor 2.0: ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी में भारत, सेना प्रमुख बोले- तीनों सेनाएं अगले युद्ध के लिए हो रहीं तैयार

Operation Sindoor 2.0

Operation Sindoor 2.0: नई दिल्ली: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने देश की सैन्य तैयारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर अभी भी समाप्त नहीं हुआ है और भारतीय सशस्त्र बल किसी भी संभावित चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 भी शुरू किया जा सकता है। एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में जनरल द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान स्थिति को केवल अस्थायी युद्धविराम माना जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय थल सेना के साथ-साथ वायुसेना और नौसेना भी 24 घंटे सतर्क हैं और किसी भी सैन्य अभियान के लिए तैयार हैं।


आधुनिक युद्ध के लिए बढ़ाया जा रहा तालमेल

सेना प्रमुख ने कहा कि बदलते युद्ध स्वरूप को देखते हुए तीनों सेनाओं के बीच समन्वय को और मजबूत किया जा रहा है। उनका कहना है कि वर्तमान में फोकस संयुक्त सैन्य क्षमता बढ़ाने और भविष्य के युद्धों के लिए खुद को पूरी तरह तैयार रखने पर है। उन्होंने यह भी कहा कि आज का युद्धक्षेत्र पहले से अधिक पारदर्शी हो गया है, जहां हर गतिविधि पर विरोधी पक्ष की नजर रहती है। ऐसे में सैनिकों की तैनाती, सैन्य संसाधनों के उपयोग और सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।


सूचना युद्ध में एकजुटता की जरूरत

जनरल द्विवेदी ने सूचना युद्ध की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संघर्ष में सफलता तभी मिलती है जब पूरा देश एकजुट होकर विश्वसनीय सूचनाओं पर भरोसा करे। उनके अनुसार, आपसी विश्वास और राष्ट्रीय एकता किसी भी युद्ध में जीत की सबसे बड़ी ताकत होती है।


पहलगाम हमले के बाद शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 7-8 मई 2025 की रात ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस अभियान के तहत आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाते हुए भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया था।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us