Breaking News
:

Raipur City News : थाने के सामने टायर दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल की टीम मौके पर

Raipur City News

घटना की सूचना मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया।

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्त ऑटोमोबाइल बाजार क्षेत्र में गुरुवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मौदहापारा थाना के सामने स्थित केके रोड पर जया ऑटोमोबाइल नामक टायर दुकान में आग लग गई, जिससे आसपास के व्यापारियों और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार, एमजी रोड स्थित सिंधी मार्केट के पास मौजूद टायर दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने दुकान के भीतर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया।


आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। चूंकि दुकान में बड़ी संख्या में टायर और ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, इसलिए आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही।


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग से हुए नुकसान का आकलन करने के साथ ही आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us