Breaking News
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG Crime : ममता का रिश्ता हुआ शर्मसार, खाना नहीं मिलने पर बेटे ने ली मां की जान, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिस मां ने बेटे को जन्म देकर बड़ा किया, उसी बेटे ने मामूली विवाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, भांसी थाना क्षेत्र के धुरली टिटेमपारा गांव में 60 वर्षीय बुधरी तेलाम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मृतका के बेटे सामु उर्फ श्याम तेलाम पर संदेह हुआ।
हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। उसने अपनी मां से खाना मांगा, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर बेटे ने घर में रखे बांस के डंडे से मां के सिर पर हमला कर दिया।
गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: डीसीसी-शहर अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर की तारीख बदली, अब 20 जून से होगा आयोजन, देखें शेड्यूल
- 2. Wednesday Horoscope: बुधवार को इन जातकों पर भगवान गणेश की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल
- 3. NEET UG 2026 Re-exam:नीट यूजी री-एग्जाम से पहले NTA ईमेल और व्हाट्सएप और SMS से क्यों भेज रहा है रिमाइंडर, ध्यान से पढ़ें पूरी खबर
- 4. CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

