Breaking News
:

CG News : टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जे.पी. नड्डा ने की स्वास्थ्य मंत्रियों संग बैठक, छत्तीसगढ़ ने गिनाईं उपलब्धियां

CG News

बैठक में टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति, चुनौतियों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

CG News : रायपुर। देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति, चुनौतियों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।


छत्तीसगढ़ की ओर से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक में हिस्सा लिया और राज्य में चल रहे टीबी नियंत्रण एवं उन्मूलन प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगातार कई गांव और ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हो रही हैं, जो अभियान की सफलता का सकारात्मक संकेत है।


बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकाश शील भी शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाई जा रही रणनीतियों और जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।


केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामूहिक सहयोग से ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने टीबी मरीजों की समय पर पहचान, नियमित उपचार, हाई-रिस्क क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।


उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता भी बताई, ताकि टीबी के प्रति जागरूकता बढ़े और मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।


बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और टीबी मुक्त भारत अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us