Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Rajasthan: राजस्थान के नीमराना में बड़ा हादसा, कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दो बच्चियों समेत चार की दर्दनाक मौत
Rajasthan: जयपुर: राजस्थान के नीमराना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां मोहलडिया गांव में एक कबाड़ गोदाम में जबरदस्त आग लग गई. इस भीषण आग के चपेट में आने से चाल लोग जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई. मरने वालों में दो पुरुष और दो बच्चियां शामिल है. इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया.
जानकारी के मुताबिक, कबाड़ गोदाम में बीती दोपहर अचानक धुएं के साथ लपटें उठने लगी, कबाड़ में ज्वलनशील पदार्थ जैसे प्लास्टिक, रबर और पेपर होने के कारण देखते ही देखते आग चारो तरफ फ़ैल गई. कबाड़ में लगी आग के धुएं का गुब्बार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था. घटना की सूचना पर जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे. जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंची. और कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन इस घटना में चार की मौत हो गई और माल का भारी नुकसान हुआ है.
उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह का बयान
इस घटना को लेकर नीमराना उपखंड अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा - कि इस भीषण आग की चपेट में आने से चार लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई. मरने वालों में दो पुरुष और दो छोटी बालिकाएं शामिल हैं. शुरूआती जांच में पता चला है कि ये सभी लोग गोदाम के अंदर मौजूद थे और आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.
इलाके में शोक की लहर
पुलिस ने बताया कि गोदाम के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है. और जांच कर रही है कि गोदाम के मालिक के पास गोदाम के संचालन के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र और अग्निशमन सुरक्षा उपकरण वहां मौजूद थे या नहीं. इस घटना को लेकर आस पास के लोगो में भारी गुस्स्सा है. आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रह है. प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है.
Related Posts
More News:
- 1. Tamil Nadu Chunav: बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं..यहां देखें सूची पार्टी ने किस पर लगाया दांव
- 2. Pawan Khera Remark on Himanta Sarma: सुबह-सुबह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा घर पहुंची दिल्ली और असम पुलिस, होगी गिरफ्तारी?
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डोंगला में खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान पर आयोजित सत्र में हुए शामिल
- 4. PBKS vs SRH IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के खिलाफ जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, जानिए पिच, मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

