Breaking News
:

Bihar News: सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार कल, नीतीश के बेटे निशांत को भी मिलेगा मंत्री पद, गांधी मैदान में तैयारी शुरु

Bihar News: Samrat Chaudhary, Cabinet Expansion, Nitish Kumar, Nishant Kumar,

Bihar News: पटना। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार 07 मई को सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार प्रस्तावित है।

Bihar News: पटना। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार 07 मई को सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार प्रस्तावित है। भव्य समारोह में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सहित करीब 29 मंत्री शपथ ले सकते हैं।


Bihar News: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे पटना पहुंचेंगे, जबकि शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:10 बजे शुरू होने की संभावना है। गृह मंत्री अमित शाह एक दिन पहले ही पटना पहुंचकर मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे सकते हैं।


Bihar News: किस पार्टी के कोटे से कितने मंत्री


सूत्रों के अनुसार, भाजपा को लगभग 12 मंत्री पद मिल सकते हैं, जबकि जनता दल (यूनाइटेड) को करीब 12 सीटें दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 3 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोक जनता दल को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है। इस फार्मूले के जरिए एनडीए के सभी घटक दलों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपनाई जा रही है।


Bihar News: निशांत कुमार लेंगे शपथ


संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। भाजपा की ओर से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, राम कृपाल यादव और संजय सिंह जैसे नाम चर्चा में हैं। वहीं जदयू कोटे से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, निशांत कुमार शपथ लेंगे।


Bihar News: वहीं सहयोगी दलों की ओर से भी कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें चिराग पासवान की पार्टी और जीतन राम मांझी के खेमे के नेता शामिल हैं। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआर से संजय सिंह और संजय पासवान मंत्री पद की शपथ लेंगे. एलजेपीआर ने अपने दोनों मंत्रियों के नाम सीएम सम्राट चौधरी को भेज दिए हैं। पिछली नीतीश कैबिनेट में भी संजय सिंह और संजय पासवान एलजेपीआर से मंत्री थे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us