Create your Account
Breaking: नेपाल के Gen-Z आंदोलन से प्रेरित था यूथ कांग्रेस का AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन, पटियाला हाउस कोर्ट ने नामंजूर की आरोपियों की जमानत, 4 दिनों की रिमांड
- Pradeep Sharma
- 21 Feb, 2026
Breaking: नई दिल्ली। Youth Congress' shirtless protest: भारत मंडपम में आयोजित इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के दौरान अर्धनग्न होकर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ
Breaking: नई दिल्ली। Youth Congress' shirtless protest: भारत मंडपम में आयोजित इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के दौरान अर्धनग्न होकर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं की जमानत पटियाला हाउस कोर्ट ने नामंजूर कर दी और उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया।
Youth Congress' shirtless protest: सुनवाई के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा दावा किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि यह प्रदर्शन नेपाल में हुई हिंसक जेन-Z आंदोलन से प्रेरित था, जिसने वहां की सरकार को गिरा दिया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस प्रदर्शन के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है।
Youth Congress' shirtless protest: अदालत में पुलिस ने कहा कि आरोपियों को आपस में और डिजिटल सबूतों के साथ आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना जरूरी है। साथ ही यह भी जांच की जानी चाहिए कि प्रदर्शन के लिए फंडिंग कहां से हुई और टी-शर्ट छपवाने का खर्च किसने उठाया। इन टी-शर्ट्स पर 'PM is Compromised', 'India-US Trade Deal' और 'Epstein Files' जैसे नारे लिखे थे, जिन पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें भी थीं।
Youth Congress' shirtless protest: बता दें कि कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के करीब 10 कार्यकर्ता शुक्रवार को इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट का आयोजन स्थल भारत मंडपम में घुसे और नारेबाजी की। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें शनिवार सुबह पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।
Youth Congress' shirtless protest: इस घटना के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी राजनीतिक जंग छिड़ गई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भूपेंद्र यादव समेत कई बीजेपी नेताओं ने यूथ कांग्रेस की इस हरकत को राष्ट्रविरोधी करार दिया और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के सामने भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया।
Youth Congress' shirtless protest: बीजेपी के युवा मोर्चा ने नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया और भिवंडी में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए। कांग्रेस ने प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का बचाव किया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : किसान से ढाई लाख की लूट से खुलीं 7 वारदातें, अंतरराज्यीय लूट गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिंग का सफल ट्रायल, देखें वीडियो
- 3. UP Crime : एएनटीएफ और पुलिस ने 2.5 करोड़ का गांजा किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- 4. Mohammed Shami: मोहम्मद शमी का धमाका, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 8 विकेट झटके, टीम इंडिया में कर सकते है वापसी!
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

