Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Raipur City News : हथियार के साथ दबोचा गया शातिर, हत्या केस में जेल काट चुका आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे
- Rohit banchhor
- 16 Feb, 2026
पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Raipur City News : रायपुर। रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुरानी बस्ती निवासी नंदू शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी हत्या और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि पंडरी इलाके के भिक्षुक केंद्र के पास एक युवक संदिग्ध हालात में पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर हुलिए के आधार पर युवक को रोका।

तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद हुई। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए मयंक गुर्जर (पुलिस उपायुक्त, नॉर्थ जोन) ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसे पिस्टल कचरे के ढेर में मिली थी। हालांकि पुलिस इस बयान की सत्यता की जांच कर रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी आदतन अपराधी है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं। इलाके में इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Tuesday's Horoscope: मंगलवार को किसकी चमकेगी किस्मत? जानिए सभी 12 राशियों का हाल
- 2. Iran-Israel War: ईरान कैसे बना रहा अमेरिकी फोर्स को सटीक निशाना, क्या हो गई है किसी महाशक्ति की एंट्री, जानें क्या कहती है वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट
- 3. CG News : 10वीं के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
- 4. CG Transfer : 14 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

