Breaking News
:

Mumbai New Cricket Stadium : मुंबई में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एक लाख फैंस देख सकेंगे मैच

Mumbai New Cricket Stadium

Mumbai New Cricket Stadium: मुंबई। मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने मुंबई महानगर क्षेत्र में एक भव्य क्रिकेट स्टेडियम बनाने की बड़ी योजना तैयार कर ली है। MCA के नए अध्यक्ष अजिंक्य नाईक ने महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम (CIDCO) के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का रोडमैप तैयार किया है। प्रस्तावित स्टेडियम की क्षमता 1 लाख दर्शकों की होगी, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन जाएगा।


Mumbai New Cricket Stadium: अजिंक्य नाईक ने बताया ‘निर्णायक क्षण’

MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाईक ने इस बैठक को महाराष्ट्र के खेल जगत के लिए ‘निर्णायक क्षण’ बताया। उन्होंने कहा कि नया स्टेडियम न सिर्फ मुंबई की समृद्ध क्रिकेट विरासत को आगे बढ़ाएगा, बल्कि पूरे महाराष्ट्र को वैश्विक खेल मानचित्र पर एक नई पहचान भी दिलाएगा। वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम है, जिसकी क्षमता करीब 1.32 लाख है। मुंबई का यह नया स्टेडियम क्षमता के मामले में उसकी कड़ी टक्कर देगा। फिलहाल मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम की क्षमता सिर्फ 33,000 है, जो बड़े मैचों के दौरान अपर्याप्त साबित होती है।


Mumbai New Cricket Stadium: ठाणे या नवी मुंबई में बन सकता है स्टेडियम

सूत्रों के अनुसार, यह स्टेडियम ठाणे या नवी मुंबई के किसी प्राइम लोकेशन पर बनाया जा सकता है, जहां बेहतर कनेक्टिविटी और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था हो सके। स्टेडियम में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, फ्लडलाइट्स, खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग सुविधाएं और अन्य अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल किए जाएंगे। यह स्टेडियम IPL, वर्ल्ड कप और अन्य बड़े अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए आदर्श वेन्यू साबित होगा। MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाईक ने कहा कि इस परियोजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए CIDCO के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा जाएगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us