MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, ASI एहसान खान को रिश्वत लेते रंगे किया गिरफ्तार
MP News : शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक (ASI) एहसान खान को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सड़क दुर्घटना के मामले में जमानत दिलाने के नाम पर प्रति व्यक्ति 2,500 रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसमें प्रमाणित रूप से 2,000 रुपए लेने का मामला सामने आया।
शिकायत ग्राम गंधियां पोस्ट अमझोर निवासी हरी दीन साहू ने 30 मार्च को लोकायुक्त रीवा में दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके भाई श्रवण कुमार साहू की सड़क दुर्घटना के बाद विरोध प्रदर्शन करने पर पुलिस ने 18 लोगों पर चक्काजाम का मामला दर्ज किया था। इस मामले में जमानत दिलाने के एवज में ASI एहसान खान ने घूस की मांग की।
लोकायुक्त टीम ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर आगे की विवेचना शुरू कर दी। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख और पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के निर्देशन में की गई।

