Breaking News
:

आज से PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे पैसे, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

PF UPI

PF UPI

नई दिल्ली/मुंबई: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े लाखों करोड़ों लोगो के लिए बड़ी खबर आई है। आज एक अप्रैल से पीएफ के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। EPFO 3.0 में अब PF (Provident Fund) का पैसा निकालना एक दम आसान हो गया है। वहीं पुरानी जटिल प्रक्रिया से राहत मिली है। अब EPFO 3.0 में आप अपना PF का पैसा UPI के जरिए डायरेक्ट अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते है।


अब अपने PF के पैसे निकालने के लिए लंबे जटिल प्रक्रिया से गुजरना नहीं पड़ेगा। पहले इस प्रक्रिया में क्लेम फाइल करना, अप्रूवल का इंतजार करना और महीनों तक पैसे का इंतजार करना पड़ता था। अब EPFO 3.0 में क्लेम प्रोसेस को आसान बनाने, ऑटो अप्रूवल बढ़ाने और पेमेंट को फास्ट करने पर केंद्रित है।


UPI के माध्यम से PF निकालने की आसान प्रक्रिया

स्टेप 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG App या EPFO पोर्टल खोलें।

स्टेप 2: अब “UPI से PF निकालें” (UPI Withdrawal) विकल्प चुनें और जितनी राशि निकालनी है, वह दर्ज करें।

स्टेप 3: अपनी रिक्वेस्ट को कन्फर्म करने के लिए UPI PIN डालें।

स्टेप 4: पैसा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर होने के बाद, आप किसी भी UPI सपोर्ट करने वाले ATM से कैश निकाल सकते हैं।

स्टेप 5: ATM स्क्रीन पर “QR Cash” का ऑप्शन चुनें।

स्टेप 6: स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें और आसानी से अपना पैसा निकाल लें।


पहले और अब में क्या फर्क?

पहले PF का पैसा निकालने के लिए क्लेम फाइल करना पड़ता था, जिसके बाद मंजूरी या अप्रूवल में समय लगता था, जिसके बाद पैसे आने का महीनों इंतजार करना पड़ता है।


अब EPFO 3.0 में प्रक्रिया डिजिटल और तेज होगी, यूपीआई से इंस्टेंट ट्रांसफर संभव होगा, काकगजी कार्रवाई भी काम होगी। यह बदलाव उनलोगों के लिए बेहद अच्छी है जिन्हें तत्काल पैसे की जरूरत होती है।


UPI से PF निकालने के लिए जरूर बातें

इस सर्विस का लाभ उठाने कुछ जरुरी शर्तें पूरी करनी होगी। सबसे पहले यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) सक्रीय होना चाहिए, साथ ही आपका PF अकाउंट Aadhaar से लिंक होना जरुरी है। इसके साथ ही आपका मोबाइल नंबर Aadhaar और UPI ऐप दोनों से लिंक होना चाहिए। जबकि बैंक की KYC पूरी तरह अपडेट होनी चाहिए और उसे आपके एम्प्लॉयर द्वारा वेरिफाई किया गया होना भी जरूरी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us