Create your Account
UP Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, कई घायल, CM ने जताया शोक
UP Accident : कुशीनगर। जिले में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर दर्दनाक हादसा हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में लगभग 30 फीट नीचे पलट गई। इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।
हादसा बड़हरा गांव के 50 श्रद्धालुओं के रायणी नदी में स्नान करने के लिए भैंसहा जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर टोला सिसई के पास नहर की पटरी पर पहुंचा, वह नियंत्रण खो बैठा और नहर में गिर गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत-बचाव कार्य किया गया, जिसमें ट्रॉली को नहर से बाहर निकाला गया और दबे लोगों को सुरक्षित बाहर लाया गया।
सौभाग्य से नहर में पानी कम होने के कारण और बड़ा हादसा टल गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को संवेदना दी और घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: रायपुर के डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगी आग, सिक्योरिटी गार्ड ने दिखाई सूझबूझ, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
- 3. MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, ASI एहसान खान को रिश्वत लेते रंगे किया गिरफ्तार
- 4. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक, बारिश, बिजली और ओलों का अलर्ट, जाने रायपुर का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

