Breaking News
:

LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ 141 पर ऑलआउट, एनगिडी और नटराजन ने झटके 3-3 विकेट, दिल्ली के सामने 142 रनों का टारगेट

LSG vs DC IPL 2026

LSG vs DC IPL 2026

LSG vs DC IPL 2026: मुंबई: आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो टीम के लिए सही साबित हुआ।


LSG vs DC IPL 2026: पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की पूरी टीम 20 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 35 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा एडेन मार्करम (11), मुकुल चौधरी (14) और शहबाज अहमद (15) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।


LSG vs DC IPL 2026: दिल्ली की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही। लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लेकर लखनऊ को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली। मुकेश कुमार भले ही विकेट नहीं ले सके, लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी की। अब दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 142 रनों का लक्ष्य है,।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

UP News
PBKS vs GT IPL 2026
MP News
Iran-Israel War

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us