Breaking News
:

LSG vs DC IPL 2026: इकाना स्टेडियम में पटेल और पंत की टक्कर, दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LSG vs DC IPL 2026

LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ: आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह दोनों टीमों का इस सीजन का पहला मैच है। टॉस अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा।


LSG vs DC IPL 2026: दिल्ली ने अपनी प्लेइंग इलेवन में डेविड मिलर, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स और लुंगी एनगिडी को विदेशी खिलाड़ियों के रूप में शामिल किया है। वहीं लखनऊ की टीम में एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एनरिक नॉर्त्जे शामिल हैं।


LSG vs DC IPL 2026: मौसम के अनुसार बारिश की संभावना कम (लगभग 10%) है, लेकिन धीमी पिच बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इस मैदान पर 150–160 का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है। इस मैच का खास आकर्षण केएल राहुल का अपनी पूर्व टीम के खिलाफ खेलना है। हेड-टू-हेड में दिल्ली 4-3 से आगे है। दोनों टीमों की संतुलित लाइनअप को देखते हुए एक रोमांचक और करीबी मुकाबले की उम्मीद है।


LSG vs DC IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्त्जे, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट खिलाड़ी: दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी।


दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट खिलाड़ी: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us