Create your Account
Raipur City News : ‘कम काफिला, बड़ा संदेश’, सीएम साय ने घटाईं 5 गाड़ियां, अब सरकारी सिस्टम में बढ़ेगा EV का इस्तेमाल
- Rohit banchhor
- 13 May, 2026
निगम-मंडलों के पदाधिकारियों और प्रदेशवासियों से भी संयमित वाहन उपयोग की अपील की है।
Raipur City News : रायपुर। विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए अपने आधिकारिक काफिले में कटौती कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद मुख्यमंत्री ने न केवल अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या घटाई, बल्कि मंत्रियों, निगम-मंडलों के पदाधिकारियों और प्रदेशवासियों से भी संयमित वाहन उपयोग की अपील की है।
राजधानी रायपुर से जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने बताया कि अब उनके काफिले में पहले की 13 गाड़ियों के बजाय केवल 8 वाहन ही शामिल होंगे। इसके साथ ही भविष्य में सरकारी काफिलों और शासकीय वाहनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को चरणबद्ध तरीके से शामिल करने की तैयारी भी शुरू की जाएगी।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किया गया आह्वान आज समय की मांग है। वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस कठिन दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना हम…
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करना हर नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है। इसी सोच के तहत अब केवल जरूरी वाहनों को ही कारकेड का हिस्सा बनाया जाएगा।
उन्होंने मंत्रीगणों और विभिन्न सरकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों से भी सरकारी संसाधनों के सीमित और जिम्मेदार उपयोग का आग्रह किया है। साथ ही आम जनता से सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग और अनावश्यक निजी वाहन उपयोग से बचने की अपील की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Punjab News : पंजाब में शुरू हुई ‘मां-बेटी सम्मान योजना’, हर महीने महिलाओं के खाते में आएंगे इतने रुपये
- 2. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
- 3. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
- 4. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

