Create your Account
IPL 2026: KKR ने दिल्ली कैपिटल के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों की प्लेइंग 11
IPL 2026: कोलकाता: आईपीएल 2026 के लीग चरण का आखिरी मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले से पहले हुए टॉस में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने टीम में दो बदलाव किए हैं। आकिब नबी को मुकेश कुमार की जगह मौका मिला है, जबकि कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है।
हेड टू हेड
अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो कोलकाता का पलड़ा भारी दिखाई देता है। अब तक दोनों टीमों के बीच 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें केकेआर ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली को 15 मुकाबलों में सफलता मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा था।
मौसम और पिच
इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ईडन गार्डन्स की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद दे सकती है, लेकिन बाद में धीमी पड़ने की संभावना है। वहीं कोलकाता में करीब 68 प्रतिशत नमी के कारण खिलाड़ियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी।
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।
Related Posts
More News:
- 1. Bengal 3000 Monthly Aid for Women: बंगाल में महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए, फ्री बस यात्रा और 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा फैसला
- 2. Punjab Civic Elections: पंजाब में निकाय चुनाव की घोषणा, 26 मई को होगा मतदान, आचार संहिता लागू, जानें कब आएंगे रिजल्ट
- 3. CG News: पीएम की अपील का असर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छोड़ा वीआईपी प्रोटोकॉल, भाजपा नेता ई-रिक्शे से पहुंचे पार्टी दफ्तर
- 4. Wednesday Horoscope: बुधवार को इन जातकों पर होगी भगवान विघ्नहर्ता की कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

