Create your Account
CG Crime : मंदिर बैठक बनी खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू से हत्या, 5 हिरासत में
CG Crime : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शीतला मंदिर को लेकर आयोजित एक बैठक उस वक्त हिंसक हो गई, जब आपसी विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के जोगीभाठ गांव में हुई इस घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान कुणाल देशमुख के रूप में हुई है, जो उप सरपंच डोमेन्द्र देशमुख के भतीजे थे। बताया जा रहा है कि गांव में मंदिर से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों और उप सरपंच पक्ष के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई।
स्थिति को शांत कराने पहुंचे कुणाल देशमुख पर अचानक हमला कर दिया गया। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने चाकू से वार किया, जिससे कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Electricity Bill Hike: गर्मी में लगेगा बिजली झटका, अगले सप्ताह बढ़ेंगी दरें, घरेलू उपभोक्ताओं से घाटे की भरपाई!
- 2. Iran Missile Attack on Amazon Headquarters: अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी को 24 घंटे में पूरा कर दिखाया ईरान,बहरीन में एमेजन के हेडक्वार्टर पर अटैक, सामने आया वीडियो
- 3. Share Market: भारी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार हरे निशान पर बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
- 4. MP News : मध्य प्रदेश विधानसभा 2026-27 सत्र के लिए विधानसभा सदन समितियों का गठन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत इनके नाम शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

