Create your Account
CG Crime : बुजुर्ग दंपती की हत्या का हुआ खुलासा, शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला हत्यारा
- Rohit banchhor
- 03 Apr, 2026
जिस शख्स ने परिवार की शादी में फोटोग्राफी की थी, वही बुजुर्ग दंपती की हत्या का मुख्य आरोपी निकला।
CG Crime : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के खपरी गांव में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि जिस शख्स ने परिवार की शादी में फोटोग्राफी की थी, वही बुजुर्ग दंपती की हत्या का मुख्य आरोपी निकला।
पुलिस जांच में सामने आया कि गांव के ही दो नशे के आदी युवकों ने होली का मुखौटा पहनकर इस वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद फरार होने में आरोपियों को दो अन्य लोगों ने भी मदद की। पुलिस ने इस मामले में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी गजेंद्र पाल और उसका साथी सुरेंद्र यादव शामिल हैं।
बताया गया कि घटना से तीन दिन पहले मृतक छतराम साहू के घर शादी थी, जहां गजेंद्र पाल फोटोग्राफर के रूप में मौजूद था। इसी दौरान उसने घर और परिवार की पूरी जानकारी हासिल की, जिसका इस्तेमाल बाद में अपराध को अंजाम देने में किया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले खून के निशान और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर करीब 50 निगरानी बदमाशों की सूची तैयार की थी।
इसी कड़ी में सुराग मिलते गए और आरोपी तक पहुंच बनाई गई। वारदात के दौरान मुख्य आरोपी के हाथ में चोट आई थी, जबकि उसके पिता और बेटे ने उसे भागने में मदद की। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल चाकू, बाइक और अन्य सबूत भी बरामद किए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : सरकारी स्कूल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, सिर कुचलकर हत्या
- 2. Hormuz Crisis: होर्मुज संकट के बीच कूटनीतिक हलचल तेज, ब्रिटेन में हो रही बैठक में शामिल होगा भारत
- 3. Raipur City Crime : दोहरा हत्याकांड से फैली सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद पहुंचा थाने
- 4. Share Market: भारी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार हरे निशान पर बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

