Create your Account
CG News : सुरक्षा बलों ने दो डंप किए ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
CG News : बीजापुर। जिले में सुरक्षा बलों को एंटी-नक्सल अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। गंगालूर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के दो छिपे हुए डंप का पता लगाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।
यह संयुक्त कार्रवाई सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन द्वारा पेद्दाजोजेर और लेण्ड्रा इलाके में की गई। तलाशी के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
बरामद सामग्री में .303 राइफल, स्टेन गन, बीजीएल राउंड, डेटोनेटर, जिलेटिन और वायर जैसे घातक उपकरण शामिल हैं। सुरक्षा बलों के मुताबिक, इनका इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था। समय रहते इन डंप को नष्ट कर दिए जाने से नक्सलियों की योजनाओं को बड़ा झटका लगा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Transfer : 4 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश
- 2. Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 29 लोगों की मौत, चट्टान से टकराकर गिरा Antonov An 26
- 3. MP News : नकली सोने का सिक्का दिखाकर साढ़े 5 लाख की ठगी, MP-UP से चार गिरफ्तार
- 4. Raipur City Crime : दोहरा हत्याकांड से फैली सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद पहुंचा थाने
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

