Create your Account
MP Crime : शराब के झगड़े ने ली जान, पति ने दोस्तों संग मिलकर की पत्नी की हत्या, आत्महत्या का रचा था ड्रामा
MP Crime : भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
घटना मानपुरा गांव की है, जहां 30 मार्च को मृतका प्रियंका के पिता को सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों के पहुंचने पर मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की।
जांच में खुलासा हुआ कि प्रियंका की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि गला घोंटकर की गई हत्या थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी और तीनों पर इनाम घोषित किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति रामबरन और उसके दो साथियों आकाश प्रजापति व पुनीत जोशी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने मिलकर सिलाई मशीन की रस्सी से प्रियंका का गला घोंट दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने के लिए शव को साड़ी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की, लेकिन बाद में शव को नीचे उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यस्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 का किया शुभारंभ, बच्चों को नि:शुल्क साइकिल और पुस्तकें की वितरित
- 2. CG Weather News : प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, अगले 3 घंटों में तेज आंधी और बारिश की संभावना
- 3. LSG vs DC IPL 2026: इकाना स्टेडियम में पटेल और पंत की टक्कर, दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. आज से PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे पैसे, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

