Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
MP News : शादी के जोड़े में पति-पत्नी की लाश मिलने से फैली सनसनी, एक ही फंदे पर लटका मिला शव
MP News : सागर। सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम मुठिया चांदपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवा दंपती ने शादी के कपड़े पहनकर एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू और उनकी 22 वर्षीय पत्नी काजल पटेल के रूप में हुई है। दोनों ने करीब 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था और साथ रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार, दोनों ने घर के अंदर ही फांसी लगाई। हैरानी की बात यह है कि आत्महत्या से पहले पति ने शादी का सूट और पत्नी ने शादी की साड़ी पहनी, फिर एक ही रस्सी से फंदे पर झूल गए। इस दृश्य को देखकर मौके पर पहुंचे लोग भी सन्न रह गए।
घटना की सूचना मिलते ही रहली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। घटना के पीछे पारिवारिक, आर्थिक या अन्य किसी कारण की जांच हर एंगल से की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. IMA Dehradun: आईएमए के इतिहास में पहली बार 9 महिला कैडेट बनीं भारतीय सेना का हिस्सा, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी सलामी
- 2. MP News : नवविवाहिता दंपती ने खाया जहर, दोनों की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
- 3. UP में शिक्षकों के तबादलों पर ब्रेक, कोर्ट के निर्देश पर डीएम को भेजा पत्र
- 4. TMC Leader Udayan Guha Arrested: पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

