Create your Account
Bengal Elections: अधीर रंजन चौधरी के प्रचार में हंगामा, कांग्रेस-TMC कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई
- Pradeep Sharma
- 04 Apr, 2026
Bengal Elections: मुर्शिदाबाद/बहरामपुर। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के समर्थकों के साथ हाथापाई होने की खबर है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जब
Bengal Elections: मुर्शिदाबाद/बहरामपुर। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के समर्थकों के साथ हाथापाई होने की खबर है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जब अधीर रंजन चौधरी प्रचार कर रहे थे, तभी कांग्रेस और तणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच ये हाथापाई पुलिस की मौजूदगी में हुई। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया है।
Bengal Elections: जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह कांग्रेस उम्मीदवार अंधीर रंजन चौधरी अपने समर्थकों के साथ बहरामपुर के वार्ड नंबर 19 में चुनाव प्रचार कर रहे थे। तभी यहां टीएमसी पार्षद भीष्मदेव करमाकर कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और अधीर रंजन चौधरी को चुनाव प्रचार करने से रोकने की कोशिश की। इसके बाद कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई।
Bengal Elections: बहरामपुर से चुनाव लड़ रहे हैं अधीर रंजन
कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से टिकट दिया है। 1991 में उन्होंने मुर्शिदाबाद के नबग्राम से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 1996 में उन्होंने यह सीट जीत ली। अगले तीन दशकों में उन्होंने खुद को कांग्रेस के एक प्रमुख चेहरे के तौर पर स्थापित किया। बहरामपुर लोकसभा सीट लगातार 5 बार सांसद रहे लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में वह टीएमसी के यूसुफ पठान से हार गए थे।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : रील बनाने के चक्कर में नदी में लगाई छलांग, चार किशोर डूबे; 48 घंटे बाद बरामद हुए शव
- 2. Shashi Tharoor: मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और चालक पर हमला, एक आरोपी हिरासत में
- 3. Goa nightclub fire: लूथरा ब्रदर्स को अदालत से मिली जमानत, पर बाहर नहीं आ पाएंगे दोनों भाई
- 4. Chhattisgarh Registry Cheap: छत्तीसगढ़ में आज से रजिस्ट्री सस्ती, टोल महंगा, प्लास्टिक बोतल में बिकेगी शराब, जानें क्या क्या हुए बदलाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

