Create your Account
CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल के साथ अंतरराज्यीय गैंग धरा, 9 शिकारी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 04 Apr, 2026
कार्रवाई में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से तेंदुए की 2 कीमती खाल बरामद हुई हैं।
CG News : बलरामपुर। बलरामपुर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीव तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से तेंदुए की 2 कीमती खाल बरामद हुई हैं।
बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल 2026 को विशेष अभियान के तहत वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (भोपाल), राज्य उड़नदस्ता (रायपुर) और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने बसंतपुर थाना क्षेत्र के जमई मोड़ पर घेराबंदी की। यहां बाइक सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें तेंदुए की एक खाल मिली।
पूछताछ में खुलासे के बाद टीम ने छापेमारी कर अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा और एक और खाल बरामद की। जांच में सामने आया कि यह गिरोह झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ था और लंबे समय से वन्यजीवों की तस्करी में सक्रिय था।
वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Digital Census 2027: 1.4 अरब लोगों की गिनती के लिए डिजिटल जनगणना आज से, डोर टू डोर सर्व शुरु, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
- 2. Thomas Cup 2026: थॉमस कप सेमीफाइनल में फ्रांस से हारा भारत, ब्रॉन्ज से करना होगा संतोष
- 3. Mahakaal Darshan: महाकाल के दर्शन से बनेंगे सारे बिगड़े काम, देखें लाइव
- 4. Raipur City News: वाल्टेयर लाइन के कचना ओवरब्रिज का लोकार्पण आज, डेढ़ लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

