Breaking News
:

CG Crime : खेत में बोरी से मिला युवक के टुकड़ों में शव, दुर्गंध से खुला सनसनीखेज हत्याकांड, इलाके में दहशत

CG Crime

प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

CG Crime : कवर्धा। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सोंढा के एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बोरी के भीतर एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को पिछले कुछ दिनों से खेत की ओर से तेज दुर्गंध महसूस हो रही थी। जब बदबू लगातार बढ़ती गई तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पांडातराई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत में पड़ी एक संदिग्ध बोरी की जांच शुरू की।


बोरी की तलाशी लेने पर उसके भीतर युवक का शव बरामद हुआ। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका और गहरा गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मौके पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।


पुलिस जांच में मृतक की पहचान कोमल वर्मा, निवासी बैहरसरी के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों और समय का पता लगाया जा सके।


पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह, मृतक के हालिया संपर्कों और गतिविधियों की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गंध के कारण ही इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हो सका।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us