Create your Account
CG Crime : बुजुर्ग महिलाओं को अकेला देख घर में घुसे बदमाश, 20 लाख के जेवर लेकर फरार
CG Crime : जांजगीर-चांपा। जिले में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। अकलतरा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, कोटमी सोनार गांव निवासी रमेश सोनी के घर में बीती रात चोरी की यह बड़ी वारदात हुई। उस समय घर में केवल दो बुजुर्ग महिलाएं मौजूद थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस आए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य कीमती सामान पार कर दिए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के होश उड़ गए।
मामले की सूचना तत्काल अकलतरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहले घर की रेकी की और फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Uttarakhand : देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर पर मुंबई पुलिस का छापा, 11 ठग गिरफ्तार
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
- 3. Bihar News : बक्सर शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, बारिश के पानी में डूबे 167 स्कूलों के प्रश्न पत्र, 2100 बंडल जलजमाव में भीगे
- 4. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

