Create your Account
SIR : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का बड़ा पुनरीक्षण, 1.87 करोड़ नाम फाइनल, लाखों नाम हटे
- Rohit banchhor
- 21 Feb, 2026
तुलना करें तो पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में करीब 2.12 करोड़ मतदाता दर्ज थे।
SIR : रायपुर। राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब प्रदेश में कुल 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार मतदाता पंजीकृत रह गए हैं। तुलना करें तो पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में करीब 2.12 करोड़ मतदाता दर्ज थे।
यानी पुनरीक्षण प्रक्रिया में बड़ी संख्या में नाम सूची से हटाए गए हैं। राजधानी रायपुर जिले में भी व्यापक बदलाव देखने को मिला है। यहां लगभग 5 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटे हैं। पहले जिले में करीब 20 लाख मतदाता दर्ज थे। सर्वाधिक नाम रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से हटाए जाने की जानकारी सामने आई है।
प्रारंभिक सूची में 27.34 लाख नाम विलोपित किए गए थे। इसके बाद करीब 2.95 लाख लोगों ने दावा-आपत्ति प्रस्तुत की। इन दावों के परीक्षण और निराकरण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की गई।




Related Posts
More News:
- 1. CG News : युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
- 2. Amisha Patel : मुरादाबाद कोर्ट का अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 2017 के इवेंट विवाद में सख्ती
- 3. MP News : अधोसंरचना विस्तार के साथ बेहतर स्वास्थ्य संकेतकों की ओर तेज गति से अग्रसर हो रहा है म.प्र. : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 4. LeT Planning a Terrorist Attack in Delhi: लाल किला और प्रमुख मंदिर आतंकियों के निशाने पर, एजेंसियों ने जारी किया हाई अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

