Create your Account
CG News : फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
CG News : बिलासपुर। शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। अनुमानित उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और युवक के हाथों में पहने कड़े बरामद किए हैं। हालांकि, मृतक की पहचान करने लायक कोई दस्तावेज या अन्य सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल, आत्महत्या की संभावना पर पुलिस ने जांच जारी रखी है और पहचान स्थापित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : ACB की बड़ी कार्रवाई, जनपद पंचायत के RES एसडीओ को 25 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
- 2. CG News : इंटरस्टेट क्रिकेट सट्टा नेटवर्क ध्वस्त, कोलकाता होटल में छत्तीसगढ़ पुलिस की रेड, 7 गिरफ्तार
- 3. MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 4. Aprilia RS 457 और Tuono 457 की कीमतों में बड़ी कटौती, नया GP रेप्लिका एडिशन भी भारतीय बाजार में लॉन्च
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

