Breaking News
:

Salim Khan Health Update: वेंटिलेटर पर हैं सलीम खान, डॉक्टर ने दी हेल्थ अपडेट, जानें कैसी है हालत

Salim Khan Health Update

Salim Khan Health Update: मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान इस वक्त लीलावती हॉस्पिटल, मुंबई में भर्ती हैं। 17 जनवरी की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। फिलहाल उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में वेंटिलेटर पर रखा गया है। पूरा परिवार उनकी तबीयत को लेकर चिंतित है और बीते दिनों से लगातार हॉस्पिटल में मौजूद रहा। इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स जैसे संजय दत्त और जावेद अख्तर भी सलीम खान से मिलने पहुंचे।


Salim Khan Health Update: डॉक्टर्स का बयान और इलाज

सलीम खान का इलाज डॉक्टर जलील पारकर की देखरेख में किया जा रहा है। डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें मिनिमल ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके लिए सर्जरी की आवश्यकता नहीं थी। इसके लिए DSA प्रोसिजर किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है। अगर सबकुछ योजना अनुसार रहा, तो उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है।


Salim Khan Health Update: हॉस्पिटल में घटनाक्रम

17 जनवरी की सुबह, उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. चोपड़ा ने सलीम खान को लीलावती हॉस्पिटल लाया। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत ICU में शिफ्ट किया गया। हाई ब्लड प्रेशर को देखते हुए उन्हें सुरक्षा के लिहाज से वेंटिलेटर पर रखा गया।


Salim Khan Health Update: रिकवरी की स्थिति

सलीम खान फिलहाल बेहतर कर रहे हैं, लेकिन उम्र अधिक होने के कारण रिकवरी प्रक्रिया धीमी है। डॉक्टर्स ने कहा कि उन्हें अभी भी निगरानी में रखा जाएगा, ताकि स्वास्थ्य में कोई भी उतार-चढ़ाव समय रहते संभाला जा सके। सलीम खान की सेहत में सुधार हो रहा है और परिवार और डॉक्टर्स पूरी तरह से उनका ध्यान रख रहे हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us